खरीक : पुलिस ने शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के नवादा गांव के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रमोद मंडल और हरिकिशोर मंडल को शराब की भट्टी और 30 लीटर देसी शराब के साथ पूर्व पंसस को घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व पंसस अपने घर में संचालित शराब की भट्टी पर भारी मात्रा में शराब तैयार कर रहा है.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और गश्ती पदाधिकारी सत्येंद्र पासवान दलबल के साथ पूर्व पंसस के घर पहुंच घर की घेराबंदी कर पूर्व पंसस के घर से पुलिस ने एक गैस सिलिंडर, दो गैस चूल्हा, प्लास्टिक ड्रम, पाइप समेत शराब बनाने वाले अन्य उपकरण और 30 लीटर निर्मित देसी शराब बरामद की.

पुलिस ने दोनों शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर बरामद सामान को जब्त कर थाना लायी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारियों को जेल भेज दिया गया. इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....