नवगछिया : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन चौक पर ढोलबज्जा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति ढोलबज्जा बाजार की ओर से लड़खड़ाते हुए कदमों से हल्ला करते हुए खैरपुर की ओर जा रहा था।

पुलिस को देखते ही भगाने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति ने शराब का सेवन किया था।

पूछताछ में उसने अपना नाम ओमप्रकाश शर्मा (30) पिता अशोक शर्मा घर मीरगंज थाना मीरगंज जिला पूर्णिया बताया है। वहीं ढोलबज्जा बाजार के सुभाष चौक पर विकास कुमार (20) पिता शंभू साह एवं संजय राय (28) पिता केशोरी राय को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....