बिहपुर। बिहपुर -जमालपुर पंचायत में गुरुवार को एएलटीएफ प्रभारी हरिशंकर कश्यप शराब की सूचना पर वार्ड सदस्य सिंटू मंडल के घर पहुंचे तो वह पुलिस से उलझ गया। शराब को शौचालय की टंकी में छुपा कर रखा था। उसने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। वहीं शराब ढूंढ़ने के दौरान एएलटीएफ प्रभारी हरिशंकर कश्यप को सिंटू ने शौचालय की टंकी में धकेल दिया। जिससे वह घायल हो गए।

इधर बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन भी दल के साथ मौके पर पहुंच कर शराब जब्त कर आरोपी को थाने लाया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बिहपुर निवासी सिंटू मंडल है।

इसके घर से दो बोतल शराब बरामद हुआ है। उधर बिहपुर से ही गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 35 बोतल 180 एमएल शराब के साथ उपेन्द्र मंडल को गिरफ्तार किया है। दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत कराने भेजा गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *