नवगछिया : भवानीपुर पुलिस ने मंगलवार की रात मधुरापुर गांव से शराब पीने के आरोप में गांव के ही मो. अकरम अली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
