अनुमंडल में मोहर्रम शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। ताजिये का पहलाम देर रात तक संपन्न हुआ। देर रात दस बजे सबसे अंतिम में मुमताज मुहल्ला के ताजिया का पहलाम किया गया। इससे पूर्व मंगलवार की सुबह 9 बजे नवगछिया शहर में ताजिया जुलूस निकाला गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस नैतात रही। ताजिया जुलूस पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः अपने अपने गंतव्य स्थल इमामबाड़ा के पास पहुंची। ताजिया जुलूस के दौरान जुलूस के खलीफाओं के निर्देशन में लाठी, फरसा, तलवार, भाला, बाना आदि का करतब भी दिखाया गया। त्योहार के दौरान जुलूस के साथ चल रहे खिलाड़ी या अली या हुसैन के नारे भी लगा रहे थे।

ताजिया जुलूस के दौरान नवगछिया शहर में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, सअनि रवि कुमार पुलिस बलों के साथ जुलूस के साथ भ्रमण कर रहे थे। वहीं एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह भ्रमणशील रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे। त्योहार के दौरान नवगछिया थाना क्षेत्र में लोगों ने आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में भरपूर सहयोग किया। जुलूस के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, पार्षद विनोद भगत, पूर्व पार्षद इकराम सोनी, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स सहित अन्य लोग भी ताजिया जुलूस में शामिल हुए। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि थाना क्षेत्र में सभी ताजिया का पहलाम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। देर रात दस बजे मुमताज मुहल्ला के ताजिया का पहलाम हुआ। जबकि बांकी सभी स्थानों में संध्या सात बजे तक ताजिया का पहलाम हो

गणिनाथ सेवा समिति ने ताजिया जुलूस में लोगों को पिलाया पानी व शरबत

नवगछिया में मुहर्रम के अवसर पर आपसी भाईचारे का दृश्य उस समय देखने को मिला जब ताजिया जुलूस के में शामिल लोगों की सेवा के लिए शिविर बाबा गणीनाथ सेवा समिति द्वारा लगाया गया। बाबा गणीनाथ सेवा समिति के द्वारा शहर में दो जगहों पर धर्मशाला रोड और स्टेशन रोड में सेवा शिविर लगाया गया था। जहां पर जुलूस में शामिल लोगों को समिति के सदस्यों के द्वारा शीतल जल, शर्बत व चाय की व्यवस्था की गई थी। जुलूस के आगमन पर समिति के। सदस्यों ने सभी लोगो को पानी व शर्बत पिलाया। इस मौके पर बाबा गणीनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती विष्णु कुमार, धर्मेंद्र कुमार, डब्लू कुमार ,राकेश कुमार बजरंगी, विशाल कुमार, विवेकानंद कुमार, रंजीत साह, नन्ही, गौतम समेत समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

रंगरा मध्य विद्यालय में करतब दिखाते पैकर

रंगरा | जहांगीरपुर बैसी पंचायत, सधुआ, मुरली, भवानीपुर सहित विभिन्न गांवों में मुहर्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मध्य विद्यालय रंगरा के प्रांगण में पहलाम हुआ। रंगरा में पहलाम का उद्घाटन जिला पार्षद शबाना आजमी ने किया। पहलाम के दौरान पैकरों ने अपने अपने करतब दिखाए। संवेदनशील रंगरा व सधुआ में दंडाधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।

बिहपुर में लाठी व तलवारबाजी के दिखाए गए

बिहपुर | प्रखंड व नरायणपुर के बिरबन्ना, खरीक के चोरहर के साथ-साथ बिहपुर के कटघर व बाइसी अखाड़े का ताजिया परंपरागत तरीके से विभिन्न मोहल्ले से निकल कर इमामवाड़े पर मंजिल देकर बिहपुर के मंजिलगाह मैदान स्थित इमामबाड़े में सभी ताजिये का एक दूसरे से मिलान कराया गया। मौके पर खानकाह ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादा नशीं हजरत अली काैनेन खां फरीदी व नायब सज्जादा नशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी, इरफान आलम, मोईन राइन आदि रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *