नवगछिया : टूडेंट्स फॉर सेवा बिहार के नवगछिया जिला इकाई  के कार्यकर्ताओं द्वारा शांति भोज में बचे हुए भोजन को संग्रह कर नवगछिया प्रखंड के कदवा दियारा क्षेत्र के सेवा बस्तियों में  वितरण किया गया, और छोटे छोटे बच्चे को नियमित रूप में स्कूल जाने के लिए जागरूक किया जाता है

Whatsapp group Join

अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा अभाविप के गतिविधि सेवार्थ विधार्थी दक्षिण बिहार के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि हमलोग समाज में किसी भी तरह के भोज में बचे भोजन को संग्रह कर जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं और भोजन नष्ट होने से बचाने का आग्रह करते हैं

वही अभाविप नवगछिया के नगर उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह ने बताया कि आज लगातार तीन वर्षों से हम सभी अभाविप कार्यकर्ता समाज में भोजन बर्बाद ना हो इसके लिए जनजागरण का कार्य करते हैं और जहाँ कार्यक्रम होता है उस समाज के बच्चे को नियमित स्कूल जाकर पढने के लिए भी जागरूक करने का कार्य करते हैं

वही मौके पर अभाविप के अनुज चौरसिया, अरविंद सिंह, अमृत, साजन सिंह, भवेश पिंटू, आदि कार्यकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे हुए थे

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *