नवगछिया। अनुमंडल में होली और शवेवरात में विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी पूरी तरह से शख्त है । इस बाबत पर्व पर विधि व्यवस्था को लेकर आयोजित अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले और दो घण्टे लेट से आनेवाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगी गई है।
बैठक में नारायणपुर, खरीक ,इस्माईलपुर सी ओ एवं नवगछिया, नारायणपुर बी डी ओ से बैठक में अनुपस्थित रहने जबकिं बैठक में दो घण्टे विलम्ब से आने पर गोपालपुर बीडीओ से एसडीओ नेस्पस्टीकरण मांगा है।नवगछिया में मंगलवार को आयोजित शांति समिति बैठक में अनुपस्थिति पाएं जाने पर सभी पदाधिकारियो से 48 घंटे में स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
वहीं शांति समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले भवानीपुर ओ पी , झंडापुर ओ पी ,कदवा ओ पी के थाना अध्यक्ष से भी अनुमंडल पदाधिकारी के द्धारा स्पष्टीकरण मांगा गया है।


