नवगछिया। थाना क्षेत्र के शोकचा पुनामा निवासी आयुष कुमार (14) पिता शिवम कुमार की कोसी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी है। परिजनों ने बताया कि आयुष स्नान करने गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
उसे तैरने नहीं आने के कारण ज्यादा पानी में जाने से डूब गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने नवगछिया एसडीओ यतेंद्र पाल को दी। एसडीओ ने घटनास्थल पर नवगछिया सीओ को भेजा l हालांकि ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
