ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की एक ऐसी खबर प्रकाश में आई है. जहां गोला टोला कदवा के एक प्रेमी युवक ने कदवा की युवती को शादी का झांसा देकर करीब तीन साल से यौन शोषण करता रहा. जब युवती तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई तो, युवक ने शादी से इंकार कर दिया.

जिसके बाद पीड़ित युवती ने शनिवार को अपने मां के साथ कदवा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने दोनों प्रेमी जोड़े के परिजनों को थाना बुलाकर पूछताछ किया तो परिजनों के दोनों ओर से बिना कोई आपत्ति लगाते हुए शादी के लिए सहमति दे दी. वही लड़का-लड़की भी एक दूसरे के लिए जीने मरने को तैयार थे जहां दोनों प्रेमी जोड़े ने स्वेच्छा से शादी करने को तैयार भी हो गए.

थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- दोनों प्रेमी जोड़े बालिक थे. लड़का-लड़की व दोनों के परिजनों द्वारा शादी करने को तैयार होने पर उन्हें बुढ़ानाथ मंदिर भागलपुर शादी के लिए भेज दिया गया है.

ज्ञात हो कि युवक ट्रैक्टर का ड्राइवर था और युवती मिलन चौक पर दुकान चलाती थी. जहां गुटखा खाने के दौरान दोनों में प्रेम हो जाने पर मिलने का सिलसिला लगातार चलता रहा था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *