नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के महदतपुर टोल प्लाजा के पास एनएच 31पर अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने चचेरे भाई की पुत्री की शादी के समानो की खरीददारी कर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया. दुर्घटना में झंडापुरओपी थाना क्षेत्र के झंडापुर निवासी चंद्रकांत चौधरी के पुत्र गौरव कुमार चौधरी की मौत हो गई है जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे समान लेकर बैठे युवक राजा कुमार बल बल बच गए. दुर्घटना में उसे आंशिक चोटें आई है. दुर्घटना उस समय घटी जब युवक अपने चचेरे भाई अनिल चौधरी की पुत्री की शादी को लेकर नवगछिया बाजार से मंडप व वरमाला स्टेज सजाने के लिए फूलो की खरीददारी करने के बाद अपने घर झंडापुर जा रहा था.

मृतक युवक गाड़ी चला रहा था एवं राजा चौधरी पीछे बैठा था. घर जाने के दौरान महदतपुर टॉल प्लाजा के पास वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकल रहा था. इसी दौरान उसी दिशा में बिहपुर की ओर जा रही हाईवा ट्रक ने अनियंत्रित बेग से निकलते हुए अपनी दाई ओर से मोटरसाइकिल सवार को घक्का मार दिया. दुर्घटना में मोटरसाइकिल चला रहे युवक गौरव कुमार चौधरी मोटरसाइकिल सहित ट्रक के नीचे आ गया जबकि पीछे समान लेकर बैठे युवक राजा दूसरी ओर फेंका गया. ट्रक के नीचे गौरव के आ जाने के बाद ट्रक कुचलते हुए निकल गया.

दुर्घटना के बाद गौरव की मौके पर मौत हो गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लाग ने जबतक हाईवा ट्रक को रोका जाता ट्रक चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया गया. वहीं दुर्घटना के मामले में मोटरसाइकिल पर सवार राजा कुमार चौधरी के बयान पर नवगछिय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *