खरीक : प्रखंड में चरमराई बिजली आपूर्ति में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा है। इस आग बरसती धूप और भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने आम जनजीवन की परेशानी और दोगुनी कर दी है। शनिवार को दिन में तो मिलाजुला कर आपूर्ति ठीक-ठाक रही। किन्तु, शाम ढलते ही कटौती का खेल शुरू हो गया।
शाम सात बजे अचानक पूरे प्रखंड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई थी। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना पड़ा। लोग इस भीषण गर्मी से राहत के लिए सड़क पर घूमने के लिए विवश हो गए।
वहीं, शाम में आपूर्ति ठप होने के कारण जहां व्यापारियों का व्यवसाय ठप हो गया। वहीं, छात्रों की पढ़ाई बाधित हो गई। इस संबंध में पूछने पर स्थानीय जेई राकेश रंजन ने बताया कि ऊपर से ही आपूर्ति बंद होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई।


