नवगछिया : नगर परिषद के उजानी के पीछे कोरचक्का के पास कोसी नदी में शनिवार को स्नान के लिए गये तीन छात्र डूबने लगे। जिसमें दो छात्रों ने तैरकर अपनी जान बचा ली जबकि एक छात्र 15 वर्षीय मो. अबुजर पिता मो. अफसर आलम उजानी की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गयी। तैरकर बाहर निकले छात्र गोल्डन और सरताज ने आकर गांव में हो-हल्ला किया।

उसके बाद ग्रामीणों ने जाकर शव को पानी से निकाला। मृतक युवक के पिता ने बताया कि वह कोसी पार मवेशी के लिए घास लाने गया था। वहां से आने के बाद गर्मी के कारण दोस्तों के साथ कोसी नदी में स्नान करने लगा। स्नान के दौरान  अबुजर डूबने लगा। एक दोस्त उसे बचाने गया तो उसने अपनी जान बचाने के लिए उसे पकड़ लिया। इससे वह भी डूबने लगा और उसने हाथ छुड़ाकर तैरकर अपनी जान बचाई।

अबूजर ने मैट्रिक प्रथम श्रेणी से किया था पास

मो. जहांगीर ने बताया कि मृतक युवक बहुत शांत, सुशील स्वभाव का था। उसने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। जबकि छोटा भाई कमर फुट फुटकर रो रहा था। घटना के बाद नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर ने मृतक परिवार को जाकर सांत्वना दी।

परिवार में शादी की खुशी की जगह मातम

पड़ोसी मो. मोहिउद्दीन ने बताया कि मृतक के गोतिया में नौशाद की पुत्री की दो घंटे बाद बारात आने वाली थी। घर में खुशी की जगह मातम छा गया। शव का अनुमंडल अस्प्ताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। शव के घर आने के बाद कोहराम मच गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *