नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने नवगछिया नगर में मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया. इस अवसर पर श्री हुसैन ने कार्यकताओं के घरों पर पार्टी का स्टीकर लगाया. इस अवसर पर उन्हीने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पार्टी है.
Total Downloads: 113
यहां कार्यकर्ता ही पार्टी के संगठन में आगे बढ़ते हैं और सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी है. कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के किए गए विकास कार्यों से उत्साह है और विकास कार्यों को आमजनों तक लें जाते हैं.

एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में नवगछिया भागलपुर के कार्यकर्ता पटना में आयोजित संकल्प रैली में शामिल होंगे. इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, अजित कुमार भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुशवाहा, जेम्स फाइटर, मो नईम अख्तर आदि अन्य भी थे.

