बिहपुर : प्रखंड के बीएमसी ऊर्दू मध्य विद्यालय बिहपुर में दो दिनों से मध्याह्न भोजन बंद रहने के कारण मंगलवार को छात्रों व अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा। इस कारण विद्यालय में दो घंटे तक पठन-पाठन ठप रहा। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामनंदन सिंह पर स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया।

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों को आवेदन सौंप कर प्रधानाध्यापक का तबादला कहीं अन्यंत्र करने व स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की। विद्यालय में शिक्षकों ने बताया की प्रधानाध्यापक सोमवार से ही शिक्षक उपस्थिति पंजी व अन्य पंजी लेकर चले गये हैं।

इस कारण मंगलवार को एक नया पंजी मंगाकर शिक्षकों ने अपनी हाजिरी बनायी। जानकारी के अनुसार कुछ शिक्षकों ने बीआरसी आकर अपनी हाजिरी बनायी। स्कूल में मौजूद शिक्षक शाहीन अख्तर व मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया की प्रधानाध्यापक के मंगलवार को भी उपस्थित नहीं रहने के कारण एमडीएम नही बन पाया।

इस आरोप के बाबत प्रधानाध्यापक श्यामनंदन सिंह ने बताया की शिक्षक मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विद्यालय की राशि तीन लाख 68 हजार रुपये सामंजित करने के लिए मेरे ऊपर पर दबाव बना रहे हैं। साथ ही विद्यालय में मध्याह्न भोजन के संचालन में महीने में निर्धारित राशि 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। वह विद्यालय के संचालन में लगातार व्यवधान पैदा कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *