नवगछिया : में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से 21.69 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। ठगी की यह घटना एपीके (APK) फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर अंजाम दी गई।
Total Downloads: 176
पीड़ित की पहचान मिथिलेश कुमार ठाकुर (47) के रूप में हुई है। वे भागलपुर जिले के तिनटंगा करारी गांव के निवासी हैं और एक मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे जब उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9576727291 चेक किया, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से कई ट्रांजेक्शन मैसेज प्राप्त हुए।
मैसेज देखने पर उन्हें पता चला कि उनके एसबीआई खाते संख्या 32772364031 से 21 दिसंबर 2025 को अलग-अलग किश्तों में कुल 21,69,102 रुपए की निकासी की जा चुकी है। इससे वे स्तब्ध रह गए।

जांच के दौरान पीड़ित के मोबाइल फोन में चार संदिग्ध एपीके फाइलें मिलीं। इन फाइलों को उन्होंने 16 जीबी के पेनड्राइव (More Bute MB-FD1015) में सुरक्षित रख लिया है। शिक्षक का आशंका है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने इन्हीं एपीके फाइलों के जरिए उनके मोबाइल को हैक किया और फिर बैंक खाते से रकम उड़ा ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस संबंध में साइबर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस व साइबर सेल की टीम द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।
