बिहपुर । मंगलवार को बिहपुर प्रखंड टोलासेवक के अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने सभी शिक्षा सेवक/टोला सेवकों प्रतिदिन बीआरसी के वीसी में रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि सभी टोलासेवक अपना कार्य व कर्तव्य के दायित्व को समझते हुए सुबह छह बजे स्कूल में उपस्थित दर्ज कराएं। स्कूल के पोषक क्षेत्र के घर-घर जाकर बच्चे के माता-पिता व अभिभावक से मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को कहें।

मिशन दक्ष के प्रति प्रेरित व जागरूक करें। वहीं स्कूल के बाहर घूम रहे अनामांकित बच्चों का स्कूल में नामांकन कराएं। ऐसा करने पर वरीय पदाधिकारी की सराहना भी मिलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *