नवगछिया : खरीक प्रखंड के खैरपुर गांव के मध्य विद्यालय में सोमवार से दो दिवसीय शिव गुरू महोत्सव का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जानकारी देते हुए सरपंच प्रतिनिधि पप्पू यादव ने कहा कि 19 वर्षों से यह महोत्सव खरीक के खैरपुर में निरंतर मनाया जा रहा
इस बार इस महोत्सव में खगड़िया से राजेश भाई, सुपौल से रविंद्र राज, अनिता बहन, बेगुसराय से सुरेंद्र आनंद, मुंगेर से चंदशेखर आदि कई ख्यातिप्राप्त वक्ताओं के साथ स्थानीय शिव शिष्यों की भी मौजूदगी रहेगी. कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में डॉ एनके यादव मौजूद रहेंगे.

स्थानीय युवाओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है. स्थानीय युवकों और ग्रामीणों सुरेश प्रसाद साह, सरपंच प्रतिनिधि पप्पू यादव, अरुण मंडल, सुनील यादव, अशोक साह, प्रमोद यादव, विकास यादव, विनोद, चंदन, नीरज, अमित आदि की आयोजन में भागीदारी है.


