नवगछिया : नवगछिया के जीबी कॉलेज में 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक तीन दिवसीय साइंस फॉर द विलेज कार्यक्रम के तहत इंडियन केमिकल सोसायटी कोलकत्ता का एनुवल कैनभेंसन ऑफ कैमिस्ट कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम में देश एवं विदेश के साइंटिस्ट व विद्वान शामिल होंगे. उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक प्रो डॉ अशोक झा, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंहा, कार्यक्रम सचिव डॉ उषा शर्मा ने बताया कि बिहार में यह कार्यक्रम पहली बार हो रहा है. पिछले वर्ष यह कार्यक्रम गुजरात मे हुआ था. इस वर्ष यह कार्यक्रम नवगछिया में होना तय हुआ है.
Total Downloads: 113
, देश विदेश से आए विद्वान रसायन पर देंगे व्यख्यान
,, बिहार में पहली बार एनुवल कैनभेंसन ऑफ केमिस्ट का होगा आयोजन
,, देश विदेश के 110 साइंटिस्ट सहित पांच सौ विद्वानों का लगेगा जमघट
,, ग्रामीण क्षेत्र में उधोग व उधोग में केमिकल के योगदान पर होगी चर्चा
,, नवगछिया के जीबी कॉलेज में 28 से 30 दिसंबर तक होगा कार्यक्रम
,, साइंस फॉर द विलेज कार्यक्रम के तहत नवगछिया में होगा कार्यक्रम
,, कार्यक्रम की तैयारी में जुटी महाविद्यालय प्रशासन, कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कमिटी के किया गया गठन
इस कार्यक्रम में ग्रामीण स्तर पर उधोग के विकास, पर्यावरण संरक्षण, जैविक रसायन, कार्बन व अकार्बनिक रसायन एवं भौतिक रसायन पर नवगछिया के छात्र देश एवं विदेश के प्रख्यात साइंटिस्ट के व्याख्यान को सुनेंगें. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देश विदेश के 110 साइंटिस्ट स्पीकर कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा देश के सभी आईटी से विद्वान व्यवस्था कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में पांच सौ विद्वानों के शामिल होने की संभावना है. डॉक्टर अशोक झा ने बताया कि केमिकल सोसायटी के संस्थापक साइंटिस्ट स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर फूलचंद्र राय जिसे फादर ऑफ केमिकल इंडस्ट्रीज कहा जाता है.

उनका सपना था कि ग्रामीण क्षेत्र में भी इसका उत्थान हो. इसको लेकर उन्होंने आजीवन अपना योगदान दिया. सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपने पेंशन की राशि भी केमिकल सोसाइटी में दे दिया. उनके कई शिष्य व शिष्य के शिष्य नॉवल पुरस्कार प्राप्त किए हैं. उन्हीं के सपनों को साकार करने के तहत ग्रामीण स्तर पर केमिकल साइंस के उत्थान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे.

