नवगछिया| परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा शिव मंदिर से चोरी कर भाग रहा चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक सनोज कुंवर इसी गांव का रहने वाला है।
Total Downloads: 378
एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शनिवार की रात करीब 12:25 बजे परबत्ता थाने की पुलिस को सूचना मिली कि खगड़ा के शिव मंदिर से चोरी कर युवक भाग रहा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को पकड़ा।
वही खरीक में बकरी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नवगछिया के मुमताज मोहल्ला निवासी मोहम्मद असगर और तेलघी के विद्यानंद चौधरी शामिल हैं। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि शनिवार की रात खरीक थाना को सूचना मिली कि रंजीत यादव के घर से एक व्यक्ति बकरी चोरी कर भाग रहा है। इसके बाद पुलिस पहुंची और मोहम्मद मुमताज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर विद्यानंद चौधरी को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विद्यानंद के घर से चोरी की बकरी भी मिली।

