नारायणपुर । प्रखंड के रायपुर गांव में मंगलवार की शाम पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने से छह घर जलकर राख हो गये। आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी। ग्रामीण कृष्णदेव शर्मा, मुखिया सिंधु शर्मा सहित अन्य लोगों के सहयोग से आधा घंटा के अंदर आग पर काबू पाया गया। मुखिया ने सीओ अजय कुमार सरकार व भवानीपुर पुलिस को सूचना दी।

जिस पर राजस्व कर्मचारी भरत झा व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह दलबल के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मुखिया ने बताया कि शंकर शर्मा, लूचर शर्मा, महेन्द्र शर्मा, रूपेश कुमार शर्मा, हीरालाल शर्मा सहित छह लोगों का घर जलकर राख हो गया।

अगलगी की इस घटना में हजारों रुपये से अधिक की क्षति हुई है। सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया कि जांच कर पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *