नवगछिया के गोपाल गौशाला में 16 दिसम्बर से 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाले श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभआरंभ सोमवार को कलश शोभायात्रा के साथ हो हुआ. कलश शोभायात्रा नवगछिया के गोपाल गौशाला से पूरे धूमधाम व बाजे गाजे के साथ निकाली गई. शोभायात्रा गोशाला से निकल कर गोशाल रोड महराज जी चौक, मेन रोड होते हुए गरीब दस ठाकुबाड़ी पहुची.

Whatsapp group Join

गरीब दस ठाकुबाड़ी से शोभायात्रा पुनः नगर भ्रमण करते हुए गोशाला पहुची. शोभायात्रा में 108 महिलाओं ने अपने सर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया. कलश शोभायात्रा में परम पूज्य श्री अनंत आचार्य जी महाराज अयोध्या, व्यासपीठ परम पूज्य बालक स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज, परम पूज्य श्री धरणीधराचार्य जी महाराज एवं स्वामी अगमानंद जी महाराज सहित कई संत महात्मा के साथ सैकड़ों भक्तजन शोभायात्रा में शामिल थे.

शोभायात्रा में घोड़े, ढोल नगाड़ों, बैंड बाजा, वह हाथों में निशान लिए कई भक्त चल रहे थे. जिससे नवगछिया का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था. शोभायात्रा में नवगछिया नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, प्रवीण कुमार भगत, सुभाष चंद्र वर्मा, अशोक केडिया, श्रीधर कुमार, संतोष गुप्ता, दयाराम चौधरी(मुख्य यजमान), कृष्ण कुमार चिरानियाँ,

विकास चौधरी, प्रवीण केजरीवाल, सजन शर्मा, मनोज चौधरी, राकेश चौधरी, कौशल वकील, प्रवीण भगत, बिनोद केजरीवाल, प्रभात झा, सुभाष चन्द्र वर्मा सहित कई श्रद्धालुगण मौजूद थे. शोभायात्रा के बाद गोपाल गोशाला में मंच का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया गया एवं मंच पर मंगलाचरण वैदिक मंगलाचरण कथा वाचक स्वामी जी चरित्र, माल्यार्पण श्रीमद्भागवत महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *