नवगछिया : नवगछिया के गोपाल गोशाला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 16 से 22 दिसंबर तक गोपाल गोशाला में किया जाएगा। इसके लिए वाराणसी के केशवाचार्य जी महाराज पधारेंगे। इसके अलावा भागलपुर, कोलकाता, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली एवं कई राज्यों से स्वामी के शिष्य का आगमन होगा।
Total Downloads: 383
महोत्सव का उद्घाटन अयोध्या के स्वामी अनन्ताचार्य, सतना मध्यप्रदेश से धरणीधराचार्य जी महाराज, स्वामी आगमानंद जी महाराज करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम भक्त मंडल, सावरियां सरकार, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया जागृति के सदस्य सक्रिय योगदान दे रहे हैं।


आज सुबह 9 बजे कलश शोभा यात्रा का आयोजन होने जा रहा है जो कि यह शोभा यात्रा गरीबदास ठाकुरवाड़ी से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर नगर भ्रमण करते नवगछिया गोपाल गौशाला पहुचेगी
