नवगछिया :श्री शिवशक्ति योगपीठ पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संतशिरोमणि श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी के निर्देशन और स्वामी शिव प्रेमानंद भाई जी के संयोजकत्व में चल रहा है। दूसरे दिन श्रावण-झूलनोत्सव सह रूद्राभिषेक महोत्सव में काफी संख्या में लोग उमड़े। प्रो.(डॉ.)ज्योतीन्द्र चौधरी, स्वामी शिव प्रेमानंद भाई जी, स्वामी मानवानंद, पं.प्रेमशंकर भारती, शिव शरण पोद्दार, पं.चंद्रकांत, कुंदन बाबा, गीतकार राजकुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

गीतकार राजकुमार के दीप गान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संचालक मनोरंजन प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर मंच में उपस्थित विद्वान मनिषियों के अलावा पं.मागन जी, पुष्पा जी, धर्मानंद जी, रूपेश जी ने संबोधित किया। भजन गायक बलबीर सिंह बग्घा, सुबोध जी, केशव जी सहित कई अन्य गायक कलाकार बीच-बीच में भजन सुनाकर माहौल को भजनमय बनाये रखे।

हारमोनियम पर क्रमशः अशोक महाराज जी, हरिनारायण ब्रह्मचारी जी और तबला पर बबलू जी बने रहे। महाप्रसाद वितरण व्यवस्था से लेकर अतिथियों एवं श्रद्धालु श्रोताओं की सेवा-भक्ति में मिल्टन जी, रमण जी, राजेश जी, मनीष जी, धर्मेंद्र जी, दयानंद जी, सुमन जी और रामबालक भाई सहित कई सेवक अंत तक अपनी सेवा देते रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *