नवगछिया : 10 सितंबर को बिहारी अतिथि सदन नवगछिया में, नवगछिया कलवार सभा के बैनर तले श्री बलभद्र पूजनोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जहां दोपहर के 2:00 बजे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तार किशोर प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि पटना से आ रहे हैं.
Total Downloads: 102
बताया जा रहा है कि- कलवार समाज के राष्ट्रीय वैश्य महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ पीके चौधरी, कलवार अधिकार महासम्मेलन के संयोजक शिवशंकर जी, प्रदेश पदाधिकारी जय कृष्ण भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आई का अशोक चौधरी एवं ब्याहुत महासभा अध्यक्ष पटना दिनेश प्रसाद भगत व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे. इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समस्त कलवार परिवार नवगछिया के द्वारा किया जा रहा है.
कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार करने में वहां समाज के समस्त लोग लगे हुए हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक भगत, दीपक भगत, अंशु कुमार, किशन भगत, रविशंकर भगत, सुरेश भगत एवं अन्य लोग लगे हुए हैं

