नवगछिया : अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111 बाँ महा अधिवेशन जो नवगछिया में होने जा रहा है जा रहा है यह ऐतिहासिक होगा यह जानकारी अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया ने देते हुए बताया कि इस सत्संग महाकुंभ में वर्तमान आचार्य हरिनंदन जी परमहंस महाराज गुरु सेवी भागीरथ बाबा स्वामी प्रमोद बाबा स्वामी सत्यानंद बाबा ऋषिकेश से गंगाधर बाबा नेपाल से रामनंद बाबा स्वामी निर्मल बाबा स्वामी सत प्रकाश बाबा स्वामी रामजी बाबा हरिद्वार से सत्यानंद बाबा पटना से  आनंद बाबा एवं भारत के विविन क्षेत्रों से हजारों की संख्या में बाबाओं का आगमन नवगछिया की धरती पर होने जा रहा है यह कार्यक्रम 18-19- 20 फरवरी को होगा इस अधिवेशन में बाहर से आने वाले सत्संग प्रेमियों के लिए 100 चापाकल 25  वोरिंग 1000 शौचालय महिलाओं के स्नान के लिए 1000 स्नानघर एवं पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटी टीवी कैमरे एवं डॉन कैमरे से की जाएगी

इसका सीधा प्रसारण साधना प्लस चैनल एवं यूट्यूब पर होगा साधु महात्माओं के रहने के लिए अर्जुन कॉलेज और शहर के विभिन्न होटल एवं धर्मशाला में रहने की व्यवस्था की गई है बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर आने वाले सत्संग प्रेमियों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी और उनके सत्संग स्थल पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने जानकारी देते हुए कहा कि मंच 130 बाय 80  स्क्वायर फिट का मंच बनाया गया है 500000 स्क्वायर फीट में पूरा पंडाल बनाया गया  है

200000 स्क्वायर फीट में भोजनालय की व्यवस्था रहेगी इस अधिवेशन में आने वाले सत्संग प्रेमियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी सत्संग का कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे से एवं दोपहर 2:00 बजे से होगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवगछिया की विभिन्न संस्थाओ ने अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं बताते चलें कि 17 फरवरी दिन शुक्रवार को एक विशाल शोभायात्रा संतमत सत्संग से निकाली जाएगी जो पूरे नगर भ्रमण करते हुए  सत्संग स्थल पहुंचेगी भोजनालय व्यवस्था की कमान बलराम यादव ने संभाल रखी है

इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष संतोष कनोडिया अजय किशोर यादव मीडिया प्रभारी अशोक केडिया नरेंद्र कुमार वीरेंद्र यादव श्याम सुंदर पोद्दार स्वामी फुल बाबा प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव त्रिपुरारी भारती उपेंद्र यादव आमोद यादव नारायण यादव अनिल कुमार मिथिलेश यादव आशीष कुमार वकील साह उपेंद्र पोद्दार मदन दास दयानंद जयसवाल राजू गुप्ता कुमोद यादव राजेश शाह श्रीकांत साह पंकज बाबा वीरेंद्र बाबा गोपी सरदार विशिष्ट कुमार मिथिलेश कुमार मनोज कुमार सिंह एवं समस्त सत्संग प्रेमी लगे हुए हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *