नवगछिया : बाबा विशु राउत पुल के संपर्क पथ पर इन दिनों किसान मक्का सूखा रहे हैं। इससे हादसे की आशंका है। इस पर रोक लगाने के लिए स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने नवगछिया एसडीएम उत्तम कुमार, एसपी सुशांत कुमार सरोज व कदवा पुलिस को आवेदन दिया है।

इसमें कहा है कि किसान फोरलेन सड़क पर मक्का सूखा रहे हैं। इससे सड़क संकरी हो जती है। वाहनों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इस कारण छात्र-छात्राओं को आने-जाने में दिक्कत होती है। छोटे-छोटे बच्चे वाहनों की चपेट में आने से घायल हो सकते हैं।

कदवा ओपी अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि किसानों को सड़क पर मक्का सुखाने से मना किया गया है। यदि किसान नहीं मानेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम उत्तम कुमार ने बताया कि इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *