बिहपुर । सोनवर्सा दोमुही चौक स्थित भगवती स्थान में बुधवार को सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार), बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन, बिहार फुले-अंबेडकर युवा मंच, संत रैदास महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नसीब रविदास व संचालन अशोक अंबेडकर ने किया।
बताया गया कि भागलपुर मुख्यालय में 15-20 हजार बहुजन समाज की गोलबंदी के साथ संविधान दिवस 26 नवंबर को रैली की जाएगी। गौतम कुमार प्रीतम, अखिलेश रमन, मोनू रविदास, राजा कुमार, मनोज कुमार विष्णुदेव दास, हेमंत राज, प्रवीण कुमार, शंकर दास, बीघन रविदास, सुरजीत कुमार, सहित कई लोग उपस्थित थे।

