नवगछिया । अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें विश्वकर्मा पूजा और चेहल्लुम का पर्व शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
Total Downloads: 87
बैठक में सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष पर्व त्योहार के मौके पर हम लोग हिंदू-मुस्लिम एकता के तहत मनाते हैं। विसर्जन के मौके पर डीजे के संबंध में सदस्यों ने कहा कि डीजे बजाने पर हुड़दंग की संभावना बनी रहती है। समाज में किसी को परेशानी नहीं हो इने ध्यान में रखते हुए डीजे पर प्रतिबंध लगाया जाए। बैठक में उपस्थित सदस्य गण में से वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र यादव, प्रवीण कुमार भगत, इरफान आलम सबों के द्वारा एक मत से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाए जाने की बात कही।
एसडीओ ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर क्षेत्र में भ्रमण करें, डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए डीजे संचालकों को थाना पर बुलाकर बांड भरवाने का निर्देश दिया गया ताकि वह विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन एवं के अवसर पर भाड़े पर डीजे नहीं बजाएंगे साथ ही अग्निशमन पदाधिकारी नवगछिया को इस मौके पर रहने का निर्देश दिया गया।

