नवगछिया। नवगछिया के हरनाथचक में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र सिंघिया मकनपुर निवासी पंकज कुमार का पुत्र सौरव कुमार है। प्राप्त सूचना के अनुसार युवक सौरव कुमार बाइक से नवगछिया बाजार की ओर जा रहा था।

तभी किसी दूसरे गाड़ी ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *