नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पांच बिंदुओं पर प्रधानाध्यापक के साथ जानकारी ली गयी। जिसमें स्वच्छता, छात्रों की उपस्थिति, दक्ष प्रतियोगिता, शिक्षकों की उपस्थिति एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता पर चर्चा की गया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने बताया कि बैठक में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को कई आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। ठंड की छुट्टी के उपरांत विद्यालय जब खुलेंगे तो छात्रों की उपस्थिति के लिए प्रयास किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विकास मद में आयी राशि को लेकर बताया गया कि शौचालय एवं विद्यालय रंग-रोगन में खर्च कराने को लेकर के निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सीआरसी स्तर पर अब प्रत्येक पंचायत में उच्च विद्यालय को कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर बनाया गया है। उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक रिसोर्स सेंटर के अध्यक्ष एवं नजदीक के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचिव होंगे। अब कोई भी सीआरसी का कार्य कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर में होगा। गोपालपुर में नौ एवं नवगछिया में विशेष केंद्र बनाया गया है। इस बैठक में प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *