नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शुक्रवार दोपहर 2 पक्षों के बीच सड़क निर्माण को लेकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल आर्मी जवान रूपेश झा (45), पिता अरविंद झा ने नवगछिया एसपी और गोपालपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Total Downloads: 165
घायल सैनिक रूपेश झा ने आवेदन में कहा कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पड़ोसी मनोज कुमर, संतोष कुमर, शिवम कुमार, विशाल कुमार, ओम जी और निरंजन कुमार ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि ये लोग उनकी निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण करना चाहते थे, जिसका विरोध करने पर हमला कर दिया।
महिला समेत कई लोग घायल

मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गोपालपुर पीएचसी से मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, इस घटना में अरविंद झा, निलेश कुमार झा, उनकी पत्नी मीनू देवी और रूपेश झा गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
घायलों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। मामले को लेकर एसपी से लिखित शिकायत की गई है।
