नवगछिया : 13 जनवरी को 14 नंबर सड़क स्थित तुलसीपुर गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकराने के बाद एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसके कारण कार में सवार खरीक के गोटखरीक निवासी रामप्रवेश हरिजन उर्फ नाजो हरिजन और चालक विकास हरिजन, रंगरा थाना क्षेत्र के बैसी निवासी सागर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Total Downloads: 182
सभी घायलों को खरीक पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया था। जहां से रामप्रवेश को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया था। पीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही रामप्रवेश की मृत्यु हो गई।
जबकि, विकास सिल्लीगुड़ी एवं सागर मायागंज अस्पताल में भर्ती है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी एवं जेएसआई धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

