नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने रविवार को शराब पीकर उपद्रव मचाने के दौरान थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी भानु पासवान के पुत्र रेमन्स कुमार पासवान एवं मुमताज मोहल्ला निवासी फिरोज अंसारी के पुत्र गोल्डन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है.

नवगछिया थाना अध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में नवगछिया सत्संग भवन रोड में उपद्रव कर रहे थे. इस दौरान राहगीरों के साथ झड़प कर रहे थे.

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई का दोनों युवक को गिरफ्तार किया गया. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के उपरांत दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *