नवगछिया| प्रखंड में बीएलओ के पद से सभी शिक्षकों ने सोमवार को सामूहिक रूप से त्याग पत्र बीडीओ को सौंपा। शिक्षक उत्तम कुमार, राजेश कुमार, अरविंद यादव, संजीव कुमार, सोहन मंडल, रिषिकेश, अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार निराला, बाबूलाल सिंह, नित्यानंद शर्मा, हरिश्चंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, अवधेश सिंह आदि ने कहा कि हम वर्तमान समय में पूरी निष्ठा के साथ बीएलओ का कार्य कर रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के पत्रांक 23/147 दिनांक 12 मार्च 2019 के आलोक में शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाने का आदेश निर्गत है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अभी तक इसका अनुपालन नहीं हुआ।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2019 के आलोक में भी शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लेने के आदेश पारित है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी शिक्षकों को सरकारी सेवक श्रेणी में नहीं रखा है। इन सभी बिंदुओं को दर्शाते हुए शिक्षकों ने सामूहिक त्याग पत्र दिया है।


