खरीक : प्रेमी की बेवफाई से नाराज कटिहार की एक प्रेमिका रविवार की रात प्रेमी के गांव अंभो आ पहुंची। शादी करने की जिद लेकर उसके घर के आगे धरना पर बैठ गई। यह देख प्रेमी घर छोड़कर भाग निकला। घरवाले भी युवती को अपनाने से इन्कार कर दिया। पूरी रात युवती धरना पर बैठी रही। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने युवती को समझाकर थाना भेजा, जहां युवती ने पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया।

पुलिस ने आरोपित मिठ्ठु कुमार की तलाश शुरू कर दी है। कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कहा कि अंभो निवासी शंकर सिंह का पुत्र मिठ्ठु कुमार और मैं भागलपुर में रहकर सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया, जिसके बाद आरोपित मिठ्ठु ने शादी का झांसा देकर दो वषों तक यौन शोषण किया, जब भी शादी की बात करती तो वह टाल देता।

एक-दो माह से वह दूरी बनाने लगा और कहने लगा कि पुरानी बातें भूल जाओ। तंग आकर रविवार की रात उसके घर पहुंची तो वह मुङो मिला फिर बहाना बनाकर भाग गया। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि आरोपित युवक के परिजन को थाना बुलाया गया है, जिसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *