नवगछिया । शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक के नवगछिया में संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने रंगरा, गोपालपुर, नवगछिया सहित अन्य प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों की के साथ विधि व्यवस्था की जानकारी ली। डीईओ ने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सभी विद्यालयों को कहा है साथ ही जिन जिन विद्यालयों के शिक्षक बीपीएससी से चयनित होने के बाद थंब इंप्रेशन के लिए नहीं पहुंचे हैं उन्हें चिन्हित कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।

प्रधान सचिव के आने के संभावित कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बताया कि शुक्रवार का रखा गया है लेकिन समय क्या है यह जानकारी नहीं है। लेकिन विद्यालय में शिक्षक नौ से पांच बजे तक की उपस्थित रहेंगे, क्योंकि अभी विभागीय किसी तरह का आदेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि सुबह नौ से शाम पांच तक स्कूल में नहीं रहने वाले शिक्षकों पर कार्र‌वाई हो रही है।

संत विनोबा उच्च माध्यमिक विद्यालय तिनटंगा में शैक्षणिक व्यवस्था छात्रों उपस्थित सहित अन्य विधि व्यवस्था के सुचारू रूप से चलने को लेकर विद्यालय को मिले प्रशस्ति पत्र के बाद भेजे गए मुख्यालय के रिपोर्ट के आधार पर अपर सचिव के इस विद्यालय का निरीक्षण करने की संभावना है। मौके पर इन्होंने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भीम दास टोला उत्तर का भी निरीक्षण किया। जहां पर इन्होंने छात्रों की उपस्थिति व बैठने की व्यवस्था को लेकर तत्काल विद्यालय को जमीन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने प्रधानाध्यापक सेवक कुमार से कहा कि आसपास में अगर जमीन उपलब्ध कराते हैं तो उनके नाम से विद्यालय का नाम जुड़ जाएगा।

थंब इंप्रेशन के कारण शिक्षक हो रहे पर फरार

गोपालपुर में पहले ही एक शिक्षक के पर विभागीय कार्रवाई की गयी है। वह फर्जी तरीके से बीपीएससी परीक्षा पास करने पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। वहीं दूसरे शिक्षक मृत्युंजय कुमार है जो उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमदास टोला तीनटंगा दियारा है जो कुछ दिन पूर्व ही प्राइमरी में योगदान दिए थे। उनके द्वारा थंब इंप्रेशन जिला शिक्षा कार्यालय में नहीं देने के कारण एक सप्ताह से फरार हैं। इनके ऊपर कारवाई की जाएगी। साथ ही नियोजित शिक्षक जयप्रकाश मंडल जो पिछले डेढ़ महीने से फरार है।

वह फिजिकल टीचर है उनपर फर्जी कागजात को लेकर कारवाई की जा रही है। वहीं बंदना भारतीय व शबनम कुमारी दो शिक्षिकाओं का चयन दूसरे बीपीएससी परीक्षा में होने से वह अनुपस्थित है। डीईओ ने बताया कि शिक्षकों के अनुपस्थित रहने के लेकर सूचना मुख्यालय को लगातार जाना चाहिए। अगर बिना सूचना का वह अनुपस्थित रह रहे हैं तो जरूर कोई बात है इसलिए विभाग को इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक को देना जरूरी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *