नवगछिया के रंगरा में हुए बवाल मामले में रंगरा के थानेदार सह इंस्पेक्टर सुजीत वारिसी को गुरुवार को डीआईजी विवेकानंद ने लाइन क्लोज कर दिया है। हाल ही में रंगरा थाना इलाके में महिला की हत्या को लेकर भारी बवाल हुआ था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 173
इस मामले में महिला के परिजनों ने रंगरा पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने और महिला को ढूंढ़ने में लापरवाही का आरोप लगाया था। इसी मामले में कार्रवाई हुई है।
जांच में थानेदर की लापरवाही सामने आई है। साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया था। नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा की अनुशंसा पर डीआईजी ने कार्रवाई की है। उनकी जगह नए थानेदार रामराज सिंह को पदस्थापित किया है। इसकी अधिसूचना डीआईजी ने जारी करदी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
