नवगछिया : नवगछिया में सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर के तैयारी पूरी कर ली गई है। सरस्वती पूजा को लेकर के पुलिस जिला नवगछिया में 1000 से अधिक लोगों के ऊपर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं सरस्वती पूजा का लाइसेंस रहना अनिवार्य बताया है।
Total Downloads: 314
सरस्वती पूजा को लेकर के मुख्य बाजारों में रौनक रही। सुकटिया बाजार नवगछिया मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा पाठ के सामान खरीदते दिखे। सरस्वती पूजा को लेकर के कई जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की भी नियुक्ति की गई है।
वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में भी तैयारी पूरी कर ली गई है गणतंत्र दिवस के मौके पर अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस जिला नवगछिया के पुलिस अधीक्षक के द्वारा झंडोत्तोलन को ले करके पूरी तैयारी करने की बात कही है।

