बिहपुर। झंडापुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर झंडापुर में घर से तीन मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया। झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर सोनू कुमार, लालू कुमार, अमित कुमार व मुन्ना कुमार है।
इन लोगों के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। वहीं तीनों को मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

