नवगछिया। सराफ कॉलेज के दो एनसीसी कैडेटों को रैंक की पदोन्नति दी गई है। उन्हें यह पदोन्नति गंगा जागरुकता अभियान के दौरान दी गई। पुनीत सागर अभियान के तहत पर्यावरण दिवस के मौके पर पटना के गायघाट से 17 मई को नौका विहार करते हुए चले 60 एनसीसी कैडेट कमांडिंग ऑफिसर के साथ 27 मई को भागलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज घाट पहुंचे, जहां गंगा सफाई जागरुकता अभियान के तहत एनसीसी के 4 बिहार बटालियन भागलपुर द्वारा समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Total Downloads: 100
सराफ कॉलेज के मीडिया प्रभारी राजेश कानोडिया बताया कि कार्यक्रम में बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज नवगछिया की एनसीसी सार्जेंट आर्या कश्यप और कैडेट सुष्मिता कुमारी ने सफल मंच संचालन किया। मौके पर ही दोनों कैडेटों को तत्काल रैंक पदोन्नति कर दी गई। इस दौरान फोर बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एके दास एवं सूबेदार मेजर रंजीत सिंह द्वारा आर्या कश्यप को सार्जेंट से अंडर ऑफिसर तथा सुष्मिता कुमारी को कैडेट से लांस कारपोलर रैंक प्रदान किया गया।
पदोन्नति पर सराफ कॉलेज के अध्यक्ष सह प्रताप विश्वविद्यालय राजस्थान के पूर्व कुलपति डॉ. उग्र मोहन झा, सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, विधान परिषद सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिंह, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य मो. नईमुद्दीन आदि ने बधाई दी।

