नवगछिया : नवगछिया सेवार्थ समाजिक कार्य संस्था बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया ने मिलकर विजय जुलूस निकाला. इस कार्यक्रम में नवगछिया के कार्यकर्ता दलीय भावना से उपर उठकर जुलूस में भाग लिया. युवाओं ने वायुसेना के एक प्रतीकात्मक विमान बना कर घुमाया. युवाओं ने होली दीवाली साथ साथ मनाया. इस मौके पर सेवार्थ एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति तिरंगा लहरा कर भांगरा, बाजा गाजा, डीजे के साथ हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारों के साथ गोपाल गौशाला नवगछिया से जुलुस को निकाला और पुरा बाजार भ्रमण करते हुए नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर पहुँची. दीप जला कर दिवाली मनाया. इस जुलुस में बनाया गया लड़ाकु विमान और विजय सिंह धावक का तिरंगा एवं मशाल आकर्षण का केंद्र था. विशाल तिरंगा यात्रा नवगछिया ABVP द्वारा निकाला गया था।

सुनो गौर से दुनियां वाले, सब से आगे होंगे हिंदुस्तानी

– नवगछिया में देर शाम निकला विजय जुलूस, डीजे की धुन ओर थिरके युवक

– होली दीवाली एक साथ मनाया

– सर्जिकल स्ट्राइक 2.0 पर निकला गया विजय जुलुस

इस जुलुस में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, शिव रात्रि कमिटी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जदयु कई संस्थाओं के साथ नगर के हजारों की संख्या गणमान्य लोगों ने भाग लिया. इस मौके पर सेवार्थ के संयोजक सह बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि पाकिस्तान जब जब हमला करगी भारत उसका मुँहतोर जबाब देने के लिए तैयार रहेगी.

इस जुलुस में सेवार्थ के संदीप गुप्ता अनंत विक्रम, पुरुषोत्तम, अविनाश कुमार, मनोज केजरीवाल, रंजीता साह, युवा मंच के सुभाष वर्मा बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के के विष्णु कुमार, अशोक गुप्ता, विशाल कुमार, विवेकानंद कुमार, धर्मेन्द्र साह, गोपी, सौगन्ध साह, पवन कुमार, नवगछिया नगर पंचायत के अध्यक्षा प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद आदि इस विजय जुलुस का नेतृत्व किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *