नवगछिया: स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को शिक्षकेत्तरकर्मियों की एक बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए डोमन हरिजन, उपाध्याक्ष पद के लिए राजेन्द्र मंडल एवं प्रियंबदा देवी, सचिव के लिए श्याम सुन्दर आजाद, उपसचिव के लिए राजेश कुमार कानोडिया, कोषाध्यक्ष के लिए अवध नारायण यादव का चयन किया गया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के लिए विरेन्द्र कुमार सिंह, किशोर गौरव, अशोक कुमार सिंह, ममता देवी, चमक लाल राम, मुरली मोहन झा, अशोक कुमार गुप्ता का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

मौके पर सभी सदस्यों को यह भी जानकारी दी गयी कि यह चुनाव एक साल के लिए ही किया गया है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने रामचरित मानस की शपथ लेते हुए कहा कि हम सभी महाविद्यालय कर्मी इस महाविद्यालय के विकास में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार हैं और रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *