नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए शिक्षक प्रतिनिधि के चयन हेतु कॉलेज के प्रभारी प्राध्यापक द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 39 मतदाताओं की सूची भी जारी कर दी गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
इसके तहत नामांकन करने की तिथि 19 सितंबर सोमवार को 11 बजे से 3 बजे तक है। नामांकन पत्रों की जांच इसी दिन 3 बजे के बाद होगी। वहीं नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि 20 सितम्बर को 3 बजे तक है। मतदान की तिथि 24 सितम्बर को 11 बजे से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
