नवगछिया। गुरुवार को थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में सांप के डसने से एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची जय कृष्ण यादव की 11 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे।
Total Downloads: 354
जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि बुधवार की देर रात वह खाना खाकर अपने बहनों के साथ सोई थी। जब गुरुवार को देर सुबह तक नहीं जगी तो राखी बांधने के लिए उसे जगाने गया तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है।
उसके दाहिने हाथ की अंगुली पर सांप के डसने का निशान था और हाथ फूला हुआ था। इधर, घटना के बाद मृतका की मां समेत छह बहनों में एकलौते भाई भिखारी कुमार एवं पूरे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
