नवगछिया : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने नवगछिया के नगर पंचायत के श्रीपुर गांव में रविवार के देर रात आग लगने से चार बच्चे व एक महिला की एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से जलकर घायल पीड़ित परिजनों से मिलने श्रीपुर गांव पहुँचे. पीड़ित परिजनों से मिलकर सांसद बहुत ही दुखी नजर आए.

सांसद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम मृतकों के परिवार के प्रति मेरी और राजद परिवार की पूरी सहानुभूति है. यह हृदयविदारक घटना से पूरा इलाका सदमे में हैं. इस घटना की खबर सुनकर मेरा दिल दहल गया. ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूं कि जो लोग इसमें घायल हुए है. वे जल्द स्वस्थ हो जाएं. और मृतक आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे. मौके पर अधिकारियों से बात कर मृतक के परिजनों को 4-4 लाख सहायता राशि शीघ्र मुहैया कराने का निर्देश दिया.

सांसद ने परिजनों से कहा सरकार के आपदा प्रबंध विभाग द्वारा जो भी सहायता राशि मृतक के परिजनों को मिलनी चाहिए उसे शीघ्र दिलवाले के लिए प्रयास करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *