बिहपुर। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय मड़वा में सोमवार को झंडोत्तोलन के बाद स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी बबलू चौधरी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और शिक्षक तन्मय कुमार के साथ हाथापाई व गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि आरोपी ने शिक्षक को जान से मारने तथा विद्यालय बंद करा देने की धमकी भी दी। इस घटना से कार्यक्रम में मौजूद बच्चे भयभीत हो गए, जिसके कारण सांस्कृतिक प्रस्तुति बीच में ही रोकनी पड़ी।

घटना से आक्रोशित विद्यालय प्रभारी मसलेउद्दीन सहित सभी शिक्षक झंडापुर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कई बुद्धिजीवी एवं सामाजिक लोग सक्रिय हुए और दोनों पक्षों के बीच समझौते की पहल की। आपसी सहमति के बाद मामला शांत कराया गया। समझौते के उपरांत विद्यालय प्रभारी मसलेउद्दीन ने झंडापुर थाना में पुनः आवेदन देकर घटना को आपसी सहमति से सुलझा लेने की जानकारी दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *