नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया स्टेशन के मालगोदाम के पास रेलवे ट्रेक पार करने के क्रम में नवगछिया के नया टोला निवासी तीस वर्षीय दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. दिलीप का दोनों पैर पूरी तरह से कट गया है. दिलीप को स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया.

जानकारी मिली है कि दिलीप अपने घर से नवगछिया बाजार के के लिए निकला था. नया टोला के अधिकांश लोग मालगोदाम के पास रेलवे ट्रेक पार कर नवगछिया बाजार आते हैं. यह रास्ता काफी आसान पड़ता है.

लोगों ने बताया कि दिलीप जैसे ही रेलवे ट्रेक के पास आया तो वहां पर मालगाड़ी लगी हुई थी. दिलीप मालगाड़ी के नीचे से निकलने का प्रयास करने लगा और मालगाड़ी खुल गयी. फिर दिलीप का दोनों पैर ट्रेन के पहिये के नीचे आ गया. मामले में जीआरपी नवगछिया में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *