नवगछिया : सामाजिक सांस्कृतिक संस्था समवेत के तत्वाधान में खरीक के खैरपुर तथा नन्हकार में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर प्रेरणा केंद्र और संत कबीर प्रेरणा केंद्र की शुरुआत की गई। संस्था के निदेशक विक्रम, वर्षा, पंचायत समिति सदस्य अनिल मंडल, समाजसेवी चंदेश्वरी दास व शिक्षक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जला कर केंद्र का उद्घाटन किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 202
समवेत के निदेशक विक्रम ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व का विकास तो करती ही है साथ ही स्वतंत्रता की चेतना भी पैदा करती है। वर्षा ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से बच्चियों का मानसिक विकास किया जाएगा। मौके पर गुंजन मंडल, अबोध दास, संतोष कुमार, संजय कुमार मंडल, गणेश मंडल, संजीत मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
