नवगछिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में दो दिनों में दो डेंगू के मरीज मिले। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधांशु कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को सैदपुर व गुरुवार को बाबू टोला कमलाकुंड के एक-एक मरीज में जांच के बाद डेंगू पाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों को दवा देकर घर में ही इलाज किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास जल जमाव नहीं होने देने की अपील करते हुए कहा कि कूलर का पानी प्रतिदिन बदलें, मच्छरों से बचने हेतु पूरे बांह की कमीज पहने व सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
