नवगछिया : रंगरा क्षेत्र के समस्त सरकारी कार्यालय व सार्वजनिक स्थल पर झंडोत्तोलन कर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत, प्रतियोगिता, डांस आदि की प्रस्तुति दी। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।

रंगरा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव, रंगरा थाने में थानाध्यक्ष राजाराम सिंह, रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार, सधुआ चापर पंचायत भवन में मुखिया मंजू देवी, मदरौनी पंचायत भवन कार्यालय में मुखिया अजित कुमार मुन्ना, तिनटंगा दियारा

दक्षिण पंचायत भवन कार्यालय में मुखिया गणेशी मंडल, हाई स्कूल चापरहाट में प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, हाईस्कूल रंगरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार झंडोत्तोलन किए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *